कटनी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 5 जून 2026 को भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव के मार्गदर्शन में कटनी जिला टीम द्वारा ग्राम अमोच स्थित आंगनवाड़ी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी आनंद जायसवाल, जिला सचिव नीतू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पुष्पलता, राजकुमारी, अभिषेक, राहुल, सोमनाथ, परसराम, सत्येंद्र, विकास एवं मिंटू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
वन विभाग से संतोष दुबे (परिक्षेत्र सहायक, स्लीमनाबाद) एवं बसंत मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। वहीं ग्राम सरपंच नरेश दहायत, सचिव प्रकाश यादव, सहायक सचिव दिनेश पांडे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा बाई, रजनी, काशीबाई तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। वृक्षारोपण के माध्यम से स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण का आह्वान किया गया।


