कटनी जिले की रीठी तहसील में जिला पंचायत सदस्य माला मौसी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी हुई हैं। रीठी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने शुरू हुई उनकी भूख हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी है।
लेकिन 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी प्रशासन की कोई सक्रिय प्रतिक्रिया नजर नहीं आई है l
माला मौसी का कहना है कि क्षेत्र की समस्याओं और जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर उन्होंने प्रशासन के समक्ष कई बार आवाज उठाई, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक वह भूख हड़ताल समाप्त नहीं करेंगी। वहीं उनके समर्थन में बहोरीबंद जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल,जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 14 प्रेमलाल केवट,जिला पंचायत सदस्य,प्रदेश अध्यक्ष अजय गोटिया, पटोहा सरपंच नरेश राय,जनपद पंचायत सदस्य राधे यादव, पंच विजय यादव, शल्लु गोतम राजेश हल्दकार माननीय सदस्य जिला संचार संकर्म समिती कटनी, पूर्व पंच ग्राम पंचायत बड़गांव कमलेश पटेल,ओर स्थानीय लोगों समर्थकों का भी जमावड़ा देखने को मिल रहा है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, जबकि सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि माला मौसी की मांगों को लेकर क्या निर्णय सामने आता है।
हरिशंकर बेन


