*जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास की समीक्षा बैठक मंगलवार, 9 जून को*
*सुश्री कौर महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं विभागीय योजनाओं की करेंगी वृहद समीक्षा*
कटनी (3 जून)- जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास की विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार,9 जून को अपरान्ह 2.30 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित होगी। सुश्री कौर द्वारा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग एवं समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
*इस एजेंडे पर होगी चर्चा*
जिला पंचायत सीईओ द्वारा आयोजित बैठक में महिला एवं बाल विकास और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत अपूर्ण आंगनवाड़ी भवनों, वाटर हार्वेस्टिंग, जल जीवन मिशन के कार्यों और पेयजल की उपलब्धता आदि की समीक्षा, मनरेगा, योजना विभाग,पंचायत (निर्माण),15वां वित्त, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम (एमडीएम) /शिकायत शाखा, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन,प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण की समीक्षा की जाएगी।
*इनको अपडेटेड जानकारी के साथ आना है।*
जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के समस्त शाखा प्रभारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री, एपीओ / एएओ मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं स्वच्छ भारत मिशन के सभी विकासखंड समन्वयक,ब्लॉक मैनेजर एनआरएलएम,समस्त सीडीपीओ महिला एवं बाल विकास,एसडीओ पीएचई और समस्त जनपद शिक्षा न केंद्र के विकासखंड स्रोत समन्वयक को निर्धारित एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी सहित नियत समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।


