• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, October 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

*सीएम डॉ. यादव ने माना पीएम मोदी का आभार, कहा- डबल इंजन की सरकार में विकास की रफ्तार भी दोगुनी है*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 3, 2026
in top
0
*सीएम डॉ. यादव ने माना पीएम मोदी का आभार, कहा- डबल इंजन की सरकार में विकास की रफ्तार भी दोगुनी है*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST

– *केन्द्रीय कैबिनेट ने सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए एमपी में दो बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी*
– *मध्यप्रदेश के जनजातीय बहुल जिलों को होगा फायदा**
– *खरगौन में विकसित होगा 16 किमी से ज्यादा लंबा ग्रीनफील्ड बाईपास*

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय कैबिनेट के आर्थिक मामलों की समिति द्वारा मध्‍यप्रदेश में 4,415.60 करोड़ रुपये की लागत वाली दो सड़क निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, इसलिए यहां विकास की रफ्तार पर भी दोगुनी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार की इस महत्वपूर्ण सौगात से प्रदेश के जनजातीय बहुल जिले बैतूल, खंडवा, खरगौन और बड़वानी के समग्र विकास को तेज गति मिलेगी। साथ ही, हजारों स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उल्लेखनीय है‍ कि 3 जून को नई दिल्ली में हुई केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में एनएच-347बी के हिवरखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी खंड पर मौजूदा इंटरमीडिएट लेन को पक्के शोल्डर स्टैंडर्ड के साथ 2-लेन की सड़क (125.01 किमी) में अपग्रेड करने तथा एनएच-347बी के देशगांव-जुलवानिया खंड (108.643 किमी) को हाइब्रिड एन्युटी मोड के तहत 2-लेन से 4-लेन सड़क में विस्तारित करने की मंजूरी दे दी गई है।

*बेहतर होगी रोड कनेक्टिविटी*
बताया गया है कि कुल 233.653 किमी लंबी इस परियोजना पर करीब 4,415.60 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना के तहत खरगौन जिले में 16.20 किमी लंबा एक ग्रीनफील्ड बाईपास भी विकसित किया जाएगा। यह उन्नत कॉरिडोर मध्यप्रदेश में बेहतर रोड कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा और 6 पीएम गतिशक्ति आर्थिक नोड्स को जोड़ते हुए मल्टीमॉडल एकीकरण को भी बढ़ावा देगा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी पुलिस परिवार में शामिल हुए 41 जवान नियुक्ति पत्र पाकर छल की खुशी

कटनी पुलिस परिवार में शामिल हुए 41 जवान नियुक्ति पत्र पाकर छल की खुशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.