• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, October 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित!

by Manish Gautam Chiefeditor
June 2, 2026
in कटनी
0
कटनी में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*कटनी में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नौकरी से निकालने की धमकी का आरोप*
कटनी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ शाखा कटनी के जिला अध्यक्ष इंद्र कुमार बाजपेई के नेतृत्व में जिले भर के कर्मचारी आंदोलन में शामिल हुए।
संघ के अनुसार प्रदेश के लगभग 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन कर रहे हैं, लेकिन नियमितीकरण सहित अन्य मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, एनपीएस एवं स्वास्थ्य बीमा सुविधा, 10 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ता, वेतन विसंगतियों का निराकरण तथा नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं शामिल हैं।
कर्मचारियों ने बताया कि मांगों को लेकर पूर्व में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपने और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात जैसे चरणबद्ध आंदोलन किए गए थे। मांगें पूरी नहीं होने पर अब उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार के कार्यों का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260602-WA0154.mp4

संघ ने आरोप लगाया है कि भोपाल से मिशन संचालक द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी दी गई है, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। हालांकि इस संबंध में विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो 8 जून को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। साथ ही राज्य कर्मचारी संघ और अन्य संगठनों से भी आंदोलन को समर्थन देने की अपील की गई है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी में निगम का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने वाले कबाड़ कारोबारी का प्रतिष्ठान सील

कटनी में निगम का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने वाले कबाड़ कारोबारी का प्रतिष्ठान सील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.