कटनी शासकीय सेवा के दौरान दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने कहा कि आप सभी जीवन के दूसरे अध्याय में भी इसी उत्साह, उमंग, जोश और जूनून के साथ सामाजिक और पारवारिक जिम्मेदारियों और दायित्वों का निर्वहन बखूबी करते रहें। भावुक पलों के बीच सुश्री कौर ने सभी को स्वस्थ,सुखद और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए बहुत-बहुत हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। ये बातें जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारियों-कर्मचारियों से कहीं।
तत्पश्चात जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सेवा निवृत्त हो चुके लोक सेवकों का आत्मीय सम्मान किया। इस दौरान जिला पंचायत सुश्री कौर ने समर्पित भाव से दीर्घकाल तक सेवाएं देने वाले अधिकारियों को अपने ज्ञान और अनुभव का लाभ हरेक जरूरत मंद व्यक्ति को देने को कहा। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर जब कभी भी आपको सहयोग की आवश्यकता हो आवश्यक रूप से मुझे संज्ञान में लाएंगे,यथा संभव सहायता की जाएगी। इस दौरान सुश्री कौर ने आगे आपने क्या सोचा है, क्या करेंगे ….एवं सेवानिवृत अधिकारियों कर्मचारियों से पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी ली।
*सेवानिवृत्ति के साथ एक नई शुरुवात भी*
31 मई 2026 को जनपद पंचायत बड़वारा से पंचायत समन्वय अधिकारी श्री राजेश श्रीवास्तव, कटनी से सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री राजभान सिंह, जनपद पंचायत कटनी से लिपिक राजकुमार पांडे एवं अन्य अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने कहा कि यह सेवा निवृत्ति के साथ जीवन की एक नई शुरुआत भी है।
*अनुभव किए साझा*
सुश्री कौर ने अधिकारियों-कर्मचारियों से संवाद कर उनके सेवाकाल के अनुभव साझा किए। इस दौरान लोक सेवकों ने विभाग को दी गई सेवाओं का स्मरण किया। अधिकारियों कर्मचारियों ने जिला पंचायत सीईओ से निर्मल मन से भाव और विचारों को व्यक्त किया। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि आपके अच्छे कार्यों और सेवाओं को सदैव स्मरण में रखा जाएगा। इस दौरान योगेंद्र कुमार असाटी, उमेश सोनी, नरेश राठौर, एवं उनके परिजन, प्रमोद खरे, जेपी खरे, अरुण गौतम, समीर श्रीवास्तव, सनी खरे आदि मौजूद रहे।


