मध्य प्रदेश के उमरिया जिला पुलिस लाइन में शस्त्र शाखा पदस्थ सब इंस्पेक्टर विजय सिंह की मौत की दुखद खबर सामने आई है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर का उपयोग कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल इस कदम के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले ही उन्होंने अपने बेटे की शादी की थी। इसके अलावा, करीब 3 महीने पहले उन्होंने अपना प्रमोशन भी ठुकरा दिया था। डीआईजी विवेक सिंह समेत पुलिस के कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की तफ्तीश शुरू की।


