कटनी। संस्कृत भारती मध्य क्षेत्रम द्वारा क्षेत्र प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन आधारकाप स्थित कटनी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष एवं जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों ने वीणावादिनी मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्र्यापण करते हुए दीप प्रज्जवलन किया। इसके उपरांत आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंचासीन अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान, संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य धरोहर है। हम सभी का दायित्व है कि इस गौरवशाली विरासत को आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं जन-जन तक इसके प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों को निकट से जानने का अवसर मिला। इस सफल आयोजन के लिए संस्कृत भारती परिवार एवं सभी आयोजकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने यह भी कहा कि संस्कृत के प्रति युवाओं का बढ़ता उत्साह निश्चित रूप से भारत की सांस्कृतिक चेतना को और अधिक सशक्त करेगा। प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में आयोजन समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही


