• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई: 60 लाख रुपए से अधिक का वसूला गया जुर्माना* *बिना नंबर प्लेट वाहनों की अब होगी सीधे ज़ब्ती,ई-चेक गेट से हाईटेक निगरानी*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 31, 2026
in कटनी
0
*अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई: 60 लाख रुपए से अधिक का वसूला गया जुर्माना*  *बिना नंबर प्लेट वाहनों की अब होगी सीधे ज़ब्ती,ई-चेक गेट से हाईटेक निगरानी*
0
SHARES
47
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

देखिऐ VIDEO

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260531-WA0105.mp4

कटनी। जिले में अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध प्रशासन ने कड़ी कार्यवाही किया है।कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर राजस्व, खनिज एवं पुलिस की संयुक्त दलों द्वारा अवैध खनिज खनन और परिवहन कर्ताओं पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। तभी तो चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 50 से अधिक अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 60 लाख रुपये से अधिक की जुर्माना राशि शासकीय खजाने में जमा कराई जा चुकी है।

खनिज विभाग के उपसंचालक रत्नेश दीक्षित ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में जिले में 125 प्रकरण दर्ज कर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का अर्थदंड वसूला गया था। इसी कड़ी में इस वर्ष भी कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। प्रशासनिक सख्ती और चौतरफा निगरानी से अवैध खनिज कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

*तकनीक बनी प्रशासन की ताकत*

अब केवल मैन्युअल जांच ही नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से भी अवैध परिवहन पर नजर रखी जा रही है। जिले में संचालित हाई-टेक ई-चेक गेट (E-Check Gate) अवैध परिवहन करने वालों के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। ई-चेक गेट से बिना रॉयल्टी एवं नियमों का उल्लंघन कर परिवहन करने वाले 4 वाहनों को चिन्हित किया गया, जिन पर 6 लाख 21 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित कर नोटिस जारी किए गए हैं।

*बिना नंबर प्लेट वाहनों पर प्रशासन का सख्त रुख*

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने परिवहन विभाग और खनिज विभाग को संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट हिदायत दी है कि बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ने वाले वाहन सीधे तौर पर संदिग्ध माने जाएंगे और ऐसे वाहनों को तत्काल प्रभाव से ज़ब्त किया जाए और विधिसम्मत कार्यवाही की जाय।

कलेक्टर ने अधिकारियो को निर्देशित किया है कि जिले की खनिज संपदा का अवैध दोहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध परिवहन और खनिज चोरी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज नियम एवं परिवहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

*लगातार चलेगा अभियान*

आने वाले दिनों में खनिज, पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आकस्मिक छापामार कार्रवाई, सघन चेकिंग अभियान और हाई-टेक निगरानी को और तेज किया जाएगा। जिले में खनिज संसाधनों की सुरक्षा और राजस्व संरक्षण के लिए प्रशासन पूरी सख्ती से कार्य करेगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
CM मोहन यादव का बड़ा संदेश सुशासन, पारदर्शिता और विकास के नए आयाम

CM मोहन यादव का बड़ा संदेश सुशासन, पारदर्शिता और विकास के नए आयाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d