• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

कलेक्टर सोमेश मिश्रा की सख्त कार्यवाही से अनंता अस्पताल ने मजदूरों को लौटाई इलाज के लिए ली गई 60 हजार की राशि…!

by Manish Gautam Chiefeditor
May 29, 2026
in नर्मदापुरम
0
कलेक्टर सोमेश मिश्रा की सख्त कार्यवाही से अनंता अस्पताल ने मजदूरों को लौटाई इलाज के लिए ली गई 60 हजार की राशि…!
0
SHARES
43
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए निजी अस्पताल द्वारा मजदूरों से इलाज के नाम पर ली गई राशि वापस कराई गई है। तेंदूपत्ता तोड़ने का कार्य करने वाले मजदूरों ने गत दिवस कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था तथा अपनी समस्या से अवगत कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. बबीता राठौर को निर्देशित किया कि मामले की जांच करें एवं मजदूरों को निजी अस्पताल द्वारा मानमाने तरीके से वसूली गई राशि वापस दिलाई जाए। कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशों के परिपालन में डिप्टी कलेक्टर डॉ. बबीता राठौर तुरंत अनंता अस्पताल पहुंचीं और अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर मरीजों द्वारा जमा कराई गई राशि वापस कराई। कलेक्टर के मामले में हस्तक्षेप के बाद छह मजदूरों को करीब 60 हजार रुपए लौटाए गए। कलेक्‍टर श्री मिश्राा ने निर्देशित किया है कि सभी मजदूरों का इलाज पीएम राहत योजना के तहत किया जाए।
पीडि़त मजदूरों ने आवेदन में बताया कि वे लोग तेंदूपत्ता तोडऩे का कार्य करते हैं। तेंदूपत्ता तोडऩे के काम पर जाते समय सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इसके बाद कथित रूप से किसी व्यक्ति की सलाह पर सभी मजदूर अनंता अस्पताल में भर्ती हो गए। डिप्टी कलेक्टर डॉ. बबीता राठौर ने अस्पताल प्रबंधन से समन्वय कर उपचार प्रक्रिया और शुल्क वसूली के नाम पर ली गई राशि को मजदूरों को वापय करवाया। जिससे प्रसन्न होकर मजदूरों ने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार प्रमोद सेन को 9,300 रुपए, हीरा लोधी को 9,200 रुपए, सुशांत लोधी को 6,650 रुपए, मेघराज को पांच हजार रुपए, रघुवीर लोधी को 20 हजार रुपए तथा रामाजा सेन को सात हजार रुपए वापस कराए गए। वही घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़ित मजदूर नर्मदा स्नान के उपरांत ऑटो से बुधनी की तरफ जा रहे थे उसी दौरान नर्मदा पुल के पास डंपर ने ऑटो को टक्कर मारकर भाग गया था। घटना के उपरांत सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के अभाव में निजी अस्पताल पहुंचाया गया था।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d