योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले,- “वन अर्थ, वन हेल्थ” की भावना को साकार कर रहा योग
– “घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” के ध्येय वाक्य के साथ आगे बढ़ रही मध्यप्रदेश सरकार
– आयुष विभाग के माध्यम से आयुष आरोग्य मंदिरों व योग वेलनेस सेंटर्स का होगा संचालन
– विभिन्न जागरूकता अभियानों से नागरिकों को योग के प्रति किया जाएगा जागरूक
योग और खजुराहो भारतीय प्राचीन ज्ञान परंपरा के अत्यंत संवेदनशील एवं गौरवपूर्ण प्रतीक हैं। आज योग केवल व्यायाम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि “वन अर्थ, वन हेल्थ” की भावना को साकार करने वाला समग्र जीवन-दर्शन बन चुका है।
मध्यप्रदेश सरकार “घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” के ध्येय को साकार करते हुए आयुष को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। प्रदेश में आयुष विभाग के माध्यम से आयुष आरोग्य मंदिरों, योग वेलनेस सेंटर्स तथा विभिन्न जागरूकता अभियानों के जरिए नागरिकों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया जाएगा।
– *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*


