• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने मसुरहा वार्ड एवं जालपा देवी वार्ड में निर्मित संयुक्त सी सी सड़क का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी* VIDEO

by Manish Gautam Chiefeditor
May 27, 2026
in कटनी
0
*निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने मसुरहा वार्ड एवं जालपा देवी वार्ड में निर्मित संयुक्त सी सी सड़क का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी* VIDEO
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*मसुरहा वार्ड एवं जालपा देवी वार्ड के क्षेत्रीय नागरिकों की शिकायत पर श्री पाठक ने किया निरीक्षण*

*कटनी 26 मई 2026-* निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने पार्षद साथियों के साथ मसूरहा वार्ड एवं जलपा देवी वार्ड में हुए संयुक्त सीसी रोड निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260526-WA0209.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260526-WA0207.mp4

निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताएं सामने आने पर निगम अध्यक्ष श्री पाठक ने नाराजगी व्यक्त की। मसुरहा वार्ड एवं जलपा देवी वार्ड के क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा सड़क निर्माण में गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं होने की शिकायत निगम अध्यक्ष मनीष पाठक से की थी।

निरीक्षण में पाया गया कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हुए अभी केवल एक सप्ताह का समय ही व्यतीत हुआ है, इसके बावजूद सड़क की सतह उखड़ने लगी है तथा सड़क से रेत और सीमेंट बाहर निकल रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने पर निगम अध्यक्ष श्री पाठक ने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को तत्काल सड़क का पुनः गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य कराने के निर्देश दिए।

निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं है । श्री पाठक ने कहा कि विकास कार्य केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि वर्षों तक जनता को सुविधा देने के उद्देश्य से किए जाते हैं।

श्री पाठक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्थल पर उपस्थित अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों की सतत निगरानी न होने के कारण इस प्रकार की अनियमितताएं सामने आ रही हैं। श्री पाठक ने निर्देशित किया कि भविष्य में प्रत्येक निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा कार्य पूर्ण होने के बाद उसकी गुणवत्ता का गंभीरता से परीक्षण किया जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर और टिकाऊ सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

निगम अध्यक्ष श्री पाठक ने उपस्थित नागरिकों से चर्चा करते हुए कहा कि नगर विकास के प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि कटनी शहर के विकास में जनता का विश्वास सबसे बड़ी पूंजी है और उस विश्वास को बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

निरीक्षण के दौरान सर्वश्री जिला योजना समिति सदस्य एवं पार्षद शशिकांत तिवारी, पार्षद ओमप्रकाश ‘बल्ली’ सोनी, अवकाश जायसवाल, सोनू बहरे, अज्जू सोनी, नगर पालिक निगम कटनी के प्रभारी कार्यपालन यंत्री आसित खरे, प्रभारी सहायक यंत्री सुनील सिंह, नितिन गौतम, गुड्डा दुबे, टेकचंद जैन, लवी सुहाने सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

*

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के तहत* *मुखबिरों को मिलेगा 2 लाख रुपये तक का पुरस्कार*

*पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के तहत* *मुखबिरों को मिलेगा 2 लाख रुपये तक का पुरस्कार*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.