• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, November 1, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*गंगा आरती एवं भक्ति संगीत से गूंज उठा कटाएघाट, गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब* *विधायक श्री जायसवाल, महापौर श्रीमती सूरी, निगमाध्यक्ष श्री पाठक की मौजूदगी में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 25, 2026
in कटनी
0
*गंगा आरती एवं भक्ति संगीत से गूंज उठा कटाएघाट, गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब*  *विधायक श्री जायसवाल, महापौर श्रीमती सूरी, निगमाध्यक्ष श्री पाठक की मौजूदगी में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST

कटनी (24 मई ) – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्जीवन हेतु विभिन्न गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार सायंकाल कटनी के ऐतिहासिक कटाएघाट में भव्य गंगा आरती एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुड़वारा विधायक श्री संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार सहित मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, उमेन्द्र अहिरवार, पार्षद शकुंतला सोनी, शशिकांत तिवारी, रेखा संजय तिवारी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत कटाएघाट स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर एवं प्रभु श्री बजरंगबली महाराज के दर्शन-पूजन से हुई, जहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने नगरवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात विधायक श्री जायसवाल, महापौर श्रीमती सूरी, निगमाध्यक्ष श्री पाठक एवं निगमायुक्त सुश्री परिहार सहित सभी अतिथियों ने विधि-विधान से मां गंगा की आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आरती के दौरान घाट परिसर मंत्रोच्चार एवं भक्ति संगीत से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

भजन संध्या में प्रस्तुत मधुर भजनों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के संदेश को आत्मसात किया।

महापौर श्रीमती प्रीति सूरी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि “जल ही जीवन का आधार है और हमें अपने पूर्वजों के अनुभवों एवं उनकी दूरदर्शी सोच से प्रेरणा लेकर जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। यदि आज हम अपने जल स्रोतों को संवारेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा।”

उल्लेखनीय है कि नगर निगम कटनी द्वारा “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत नदी, तालाब, कुएं, बावड़ियों एवं अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई, गहरीकरण एवं पुनर्जीवन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। गंगा दशहरा के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल, पूर्व एल्डरमैन श्री महेश शुक्ला, श्री मनीष दुबे, श्री संदीप दुबे, श्री संजू गर्ग, श्री रौनक खंडेलवाल, श्री रमन सेठी, श्री अजय शर्मा, श्री बागीश आनंद, श्री विक्रम खंपरिया, श्री मुकेश पाठक, श्री मोनू तीतविरासी, श्री रजनीश तिवारी, श्री अज्जू सोनी, श्री अजय सरावगी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। वहीं निगम प्रशासन की ओर से उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता, कार्यपालन यंत्री श्री असित खरे, राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री श्री अनिल जायसवाल, उपयंत्री श्री मृदुल श्रीवास्तव एवं सुश्री मोना करेरा सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🔥 दिल्ली में बड़ा सियासी मंथन CM डॉ. मोहन यादव ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से खास मुलाकात MP NEWS 🔥

🔥 दिल्ली में बड़ा सियासी मंथन CM डॉ. मोहन यादव ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से खास मुलाकात MP NEWS 🔥

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.