कटनी जिले की रीठी तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी में उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मियों ने अचानक काम बंद कर दिया। सफाई कर्मियों का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से मेहनत का पैसा नहीं दिया गया और जब उन्होंने अपनी मजदूरी मांगी तो अस्पताल कुछ कर्मचारियों द्वारा उन्हें काम से निकालने की धमकी दे रहे है ।
सफाई कर्मियों ने बताया कि वे रोजाना पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ अस्पताल की साफ-सफाई का कार्य करते हैं, लेकिन बदले में उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिलता। उनका कहना है कि जब भी वेतन की मांग की जाती है तो उन्हें डराया और धमकाया जाता है। और न ही हमसे उपस्थिति रजिस्टर में दस्तक करवाए जाते हैं l
नाराज सफाई कर्मियों ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक उनका बकाया भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। कर्मचारियों के काम बंद करने से अस्पताल की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होती दिखाई दे रही है ।
अब बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर मेहनत करने वाले गरीब कर्मचारियों को उनका हक मांगने पर, धमकियां क्यों दी जा रही हैं? क्या सरकारी अस्पताल के कुछ कर्मचारियों को इतना अधिकार मिल गया है कि वे सफाई कर्मियों की मेहनत की कमाई रोक सकें,l या फिर बात कुछ और ही है l वहीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं तो जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि गरीब मजदूरों के साथ अन्याय न हो और उन्हें समय पर उनकी मेहनत की मजदूरी मिल सके।
हरिशंकर बेन


