योगेश गजभिये पांढुरना*.प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ज़िला पांढुर्ना के समाजसेवी नीलेश पिता विठोबा मन्ने द्वारा स्व.श्री मोहन महाराज कठाले की स्मृति में दिनांक 20 मई 2026 से 25 मई 2026 तक ठंडा शीतल जल अपनी मित्र मंडली के साथ मिलकर वितरित कर रहे है तथा इस भीषण गर्मी में ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की ठंडा निशुल्क जल स्वयं के निजी रुपयों से खरीद कर प्रवासियों की प्यास बुझा रहे है , जिससे अनेको यात्री बधाई व उत्त्साह वर्धन इस टीम का कर रहे है इस पुनीत कार्य मे नगर के कई लोग भी बढ़ चढ़ कर नीलेश मन्ने का सहयोग कर रहे है यह ठंडा शीतल जल वितरण कार्य विगत 14 -15 वर्षो से अधिक समय से निरन्तर रेल्वे स्टेशन पांढुर्णा पर कर रहे है । इस टीम में गुरुवार को जल वितरण करने वालो में नीलेश मन्ने,अधिवक्ता चेतन कुमार सुरजुसे,दिलीप डाबरे,मनीष मेटाँगले,उपासराव कवडेती ,उमेश सावरकर,कुणाल कवडेती, योगेश डाबरे,दीपक सुरजुसे,तेजा घाटोडे, चीकू चरडे, कृष्णा भांगे, भगवत प्रसाद, व अन्य समाज सेवी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


