पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा सभी पुलिस कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के दौरान मानवीय कर्तव्यों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिणाम स्वरूप आज चौकी प्रभारी झिझरी (थाना माधवनगर) उप निरीक्षक श्री राजेश दुबे द्वारा VVIP ड्यूटी प्लेटफ़ॉर्म नंबर 02 की व्यवस्था के दौरान रात्रि करीबन 03:00 बजे एक बुजुर्ग जो दोनों पैरों से दिव्यांग था जिसका नाम नंदकिशोर आसरानी बताया गया, कटनी जंक्शन स्टेशन के बाहर रोड पर घिसट रहा था जिसे मानवतापूर्वक चाय नाश्ता उपरांत स्टेशन से व्हीलचेयर लेकर दिव्यांग बुजुर्ग व्यक्ति को व्हीलचेयर पर बैठाकर रीवा जाने वाली ट्रेन में उनकी निर्धारित सीट में पहुंचाकर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक श्री राजेश दुबे एवं हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।


