• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

देशभर में हुए NEET पेपर लीक मामले के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी द्वारा सुभाष चौक में विशाल मशाल जुलूस निकालकर युवाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया

by Manish Gautam Chiefeditor
May 16, 2026
in कटनी
0
देशभर में हुए NEET पेपर लीक मामले के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी द्वारा सुभाष चौक में विशाल मशाल जुलूस निकालकर युवाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

देशभर में हुए NEET पेपर लीक मामले के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी द्वारा सुभाष चौक में विशाल मशाल जुलूस निकालकर युवाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। हाथों में मशाल एवं तख्तियां लेकर कांग्रेसजनों ने शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं पेपर लीक जैसी घटनाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कठोर कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि देश के लाखों विद्यार्थी वर्षों तक कठिन परिश्रम, संघर्ष एवं आर्थिक परेशानियों के बीच अपने भविष्य के सपने संजोकर NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत एवं विश्वास के साथ सीधा अन्याय हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता कमजोर हो रही है तथा युवाओं का भविष्य अंधकारमय बनाया जा रहा है। एड. अमित शुक्ला ने केंद्र सरकार से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोरतम कार्यवाही करने एवं छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं केवल एक परीक्षा को प्रभावित नहीं करतीं, बल्कि लाखों युवाओं के आत्मविश्वास एवं सपनों को भी तोड़ने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों एवं न्याय की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता स्थापित करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
मशाल जुलूस के दौरान उपस्थित सभी कांग्रेसजनों एवं वक्ताओं ने एक स्वर में युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से तत्काल सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की मांग की।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रियदर्शन गौर,रजनी वर्मा,राकेश जैन कक्का,जालेम यादव, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, अंशु मिश्रा,जितेंद्र गुप्ता, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, रमेश अहिरवार, रमाकांत दुबे, विजय मंगल चौधरी, मुकेश परोहा, श्याम यादव, ओमप्रकाश मुन्ना कुशवाहा, रणजीत सिंह, प्रहलाद यादव, रविंद्र कुंदरा सुरजीत सिंह, नारायण निषाद,माया चौधरी,हेमा शर्मा, रणजीत सिंह,मंगल सिंह जहांरा बेगम,हाजी गुलाम जाफर,राहुल पटेरिया,कपिल रजक,अजय खटीक,गोलू राजेंद्र चौधरी,मुकेश बर्मन, ललित सोनी,कमल पांडे,ब्रजेश मौर्य ,पवन बर्मन,सलाहुद्दीन,रमेश मिश्रा, हर्षित मिश्रा चिंतामन तिवारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
7400 घनमीटर रेत जब्त

7400 घनमीटर रेत जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d