MP NEWS CAST रिपोर्टर योगेश गजभिये पांढुरना*.
11 केवी पांढुर्णा टाउन 1, 2 एवं इमरजेंसी फीडर पर अति आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण दिनांक 17 मई 2026 को प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
उक्त समयावधि में पांढुर्णा शहर के जलाराम वार्ड, सुभाष वार्ड, शंकर नगर, संतोषी माता वार्ड, रानी दुर्गावती वार्ड, एमपीईबी कॉलोनी, नागपुर रोड, पारडी रोड, अमरावती रोड, भोपाल रोड, खारी वार्ड, पेवठा वार्ड, मेघनाथ वार्ड, टेकड़ी, मोलाना, शुक्रवार बाजार, 11 खोली, जवाहर वार्ड, शांति निकेतन, शास्त्री वार्ड, बस स्टॉप, गुरुनानक वार्ड, गुरुदेव वार्ड, वसई वार्ड एवं संत रविदास क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
विद्युत सप्लाई से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए विभागीय दूरभाष नंबर 9425807441 एवं 07164-220236 पर संपर्क किया जा सकता है।
म.प्र. पू. क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, वितरण केंद्र पांढुर्णा (शहर) द्वारा उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है। विभाग ने बताया है कि आवश्यकतानुसार समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।


