• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में पंचायतों की वित्तीय गड़बड़ियों पर बड़ा एक्शन 9.83 लाख की वसूली के आदेश जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर की सख्त सुनवाई

by Manish Gautam Chiefeditor
May 15, 2026
in कटनी
0
कटनी में पंचायतों की वित्तीय गड़बड़ियों पर बड़ा एक्शन 9.83 लाख की वसूली के आदेश जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर की सख्त सुनवाई
0
SHARES
4
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (15 मई)- जिले की तीन जनपद पंचायतों विजयराघवगढ़, बहोरीबंद एवं बड़वारा की चार ग्राम पंचायतों क्रमशः खलवारा, नीमखेड़ा, सलैया प्यासी और बनगवा द्वारा की गई वित्तीय अनियमितताओं एवं आर्थिक गड़बड़ियों के प्रकरणों में जिला पंचायत सीईओ एवं विहित प्राधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने एक-एक कर सुनवाई की। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत खलवारा की तत्कालीन सरपंच एवं सचिव द्वारा सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य में 4,17,600 रुपये की आर्थिक गड़बड़ी की गई। इसी प्रकार ग्राम पंचायत नीमखेड़ा और सलैया प्यासी के तत्कालीन सरपंच एवं सचिव द्वारा सोलर लाइट की खरीदी भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं करते हुए 2,80,000 और 1,65,500 रुपए की वित्तीय गड़बड़ी की गई। ग्राम पंचायत बनगवा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत हितग्राही द्वारा 1,20,000 रुपए की वसूली योग्य राशि के लिए संबंधित सेक्टर सुपरवाइजर,सरपंच,सचिव, बीसी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं हितग्राही की सुनवाई हुई। ग्राम पंचायत नीमखेड़ा के तत्कालीन सचिव अनुपस्थित रहे। बाकी प्रकरणों में विहित प्राधिकारी सुश्री कौर ने ग्राम पंचायतों के पक्ष को इत्मीनान के साथ सुना और दस्तावेजों का अवलोकन किया। कुल मिलाकर जिला पंचायत सीईओ एवं विहित प्राधिकारी सुश्री कौर ने मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत दर्ज प्रकरणों में धारा 92 के तहत कुल 9,83,100 रुपए वसूली योग्य राशि के संबंध में सुनवाई करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई हेतु प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
न.प अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने PM नरेंद्र मोदी के आह्वान को सार्थक बनाने के लिए उठाय क़दम…!

न.प अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने PM नरेंद्र मोदी के आह्वान को सार्थक बनाने के लिए उठाय क़दम...!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d