रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। विवेकानंद युवा मंडल नर्मदापुरम द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अपने-अपने विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। विवेकानंद युवा मंडल के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के नर्मदापुरम जिले के पूर्व महामंत्री प्रसन्न हर्णे ने बताया की सम्मान समारोह 15 मई 2026 दिन शुक्रवार को हैप्पी मैरिज गार्डन पुलिस लाइन के सामने नर्मदापुरम में शाम साढ़े 4 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में आचार्य सोमेश परसाई ,जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण प्रजापति , डॉ अतुल सेठा, एडवोकेट प्रशांत हर्णे एनजीटी के स्टैंडिंग काउंसलर, संजय श्रीवास्तव चार्टर्ड एकाउंटेंट उपस्थित रहेंगे। जिसमें शहर के सभी शासकीय, अशासकीय एवं सीबीएसई संबद्ध शालाओं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर कक्षा 10वी एवं कक्षा 12वीं में विद्यालय स्तर पर प्रथम आए छात्र को इस कार्यक्रम में विद्यार्थी के साथ ही उनके माता-पिता तथा विद्यालय के प्राचार्य एवं संचालक महोदय को आमंत्रित किया गया है।


