रिपोर्टर बब्लू जयसवाल
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में किये जा रहे मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को समय-सीमा में और शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर तहसील अवंतिपुर बड़ोदिया के चार्ज अधिकारी श्री मुकेश सांवले, प्रगणक श्री राजेन्द्र कलमोदिया एवं तकनीकी सहायक श्री मनोज चौधरी को सम्मानित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय, डिप्टी कलेक्टर श्री आलोक वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


