पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए गुम दो नाबालिग बालिकाओं को चंद घंटों में खोजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
घटना का विवरण – दिनांक 11.05.2026 को फरियादिया सरोजनी बाई पति नरेश सिंह गौड़, उम्र 40 वर्ष, निवासी देवरीसानी निवार पहाड़ी, थाना माधवनगर, चौकी निवार उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 15 वर्ष एवं 17 वर्ष आयु की दो पुत्रियां बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। रिपोर्ट पर तत्काल गुम इंसान/अपहरण संबंधी प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान चौकी निवार पुलिस ने त्वरित सक्रियता दिखाते हुए तकनीकी सहायता एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से तलाश शुरू की। दिनांक 12.05.2026 को दोनों बालिकाओं को टिकरिया क्षेत्र से दस्तयाब कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
बालिकाओं की सकुशल वापसी से परिजनों के चेहरे पर पुनः मुस्कान लौट आई।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका – इस कार्यवाही में थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे, चौकी प्रभारी निवार सउनि अंजनी मिश्र, सहा. उप निरीक्षक कमलेश्वर शुक्ला, राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक देवेश, गौरव, आरक्षक अरविंद कुशवाहा, बकिल यादव तथा साइबर सेल से सत्येंद्र राजपूत, महिला आरक्षक आरती सैयाम एवं दीक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


