• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*10 दिवसीय एआई आधारित प्रशिक्षण सम्पन्न शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिन्‍दवाड़ा की विशेष पहल* *विद्यार्थियों ने आधुनिक AI टूल्स का किया ज्ञानार्जन एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 12, 2026
in छिन्दवाडा
0
*10 दिवसीय एआई आधारित प्रशिक्षण सम्पन्न शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिन्‍दवाड़ा की विशेष पहल*  *विद्यार्थियों ने आधुनिक AI टूल्स का किया ज्ञानार्जन एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिंदवाड़ा। तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिन्‍दवाड़ा द्वारा एआई (Artificial Intelligence) आधारित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोनी कंप्यूटर एजुकेशन, छिंदवाड़ा में किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर विद्यार्थियों सोसाइटी एवं सोनी कंप्यूटर के माध्यम से प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष श्री सतीश गोंडाने ने कहा कि आज का समय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी का युग है और आने वाले समय में एआई हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। उन्होंने कहा कि सोसायटी हमेशा कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के हित में सकारात्मक और नवाचारपूर्ण पहल करती रहेगी। इसी उद्देश्य से बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि वे डिजिटल युग में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

सचिव श्री अरविन्द भट्ट ने बताया कि सोसायटी भविष्य मे लोकसेवकों के बच्चों के लिए तकनीकी, शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। साथ ही शीघ्र ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक मोहित सूर्यवंशी ने प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए सोनी कंप्यूटर एजुकेशन के प्रशिक्षकों एवं प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एआई आधारित प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को नई तकनीकों को समझने एवं डिजिटल युग में आगे बढ़ने का अवसर मिला है।

प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें एआई टूल्स का व्यवहारिक उपयोग सीखने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने कहा कि उन्होंने इमेज, वीडियो एवं ऑडियो निर्माण,वेबसाइट डिजाइन,वीडियो गेम डेवलपमेंट,कोडिंग, ऑगमेंटेड रियलिटी (AR),वर्चुअल रियलिटी (VR) एवं पढ़ाई में एआई के उपयोग जैसी कई नई तकनीकों को सीखा।उन्होंने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
प्रशिक्षक अनुभूति सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 दिवसीय प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को एआई तकनीक की मूलभूत जानकारी से लेकर विभिन्न आधुनिक डिजिटल टूल्स के प्रयोग तक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि विद्यार्थी तकनीक के सकारात्मक उपयोग को समझ सकें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों ने भी बच्चों को मिले प्रशिक्षण पर संतोष व्यक्त करते हुए समिति एवं संस्थान की सराहना की। अंत में सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन डायरेक्टर श्रीमती कीर्ति सोनी ने किया। इस अवसर पर मनोज सोनी, मनोज ठाकुर, सोसायटी के सदस्‍य सोनल बंदेवार, मालती सिंगारे, सुशीला सरसाम अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम दो बालिकाओं को चंद घंटों में दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा*

*चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम दो बालिकाओं को चंद घंटों में दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d