• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

प्रभारी मंत्री श्री सिंह मसुरहा घाट में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यक्रम में हुए शामिल

by Manish Gautam Chiefeditor
May 9, 2026
in कटनी
0
प्रभारी मंत्री श्री सिंह मसुरहा घाट में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यक्रम में हुए शामिल
0
SHARES
14
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

KATNI परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने  शनिवार को “जल गंगा संवर्धन अभियान” के  तहत मसुरहा घाट  में जलकुंभी निकालने के कार्य में श्रमदान कर कटनीवासियों को जल संरचनायें सहेजने का संदेश दिया। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत कटनी शहर को स्वच्छता के मामले में अग्रणी बनाने के लिए नागरिकों और समाज के सभी वर्गों से सक्रिय भागीदारी और सहयोग की अपील की। प्रभारी मंत्री ने यहां 6 करोड़ की लागत से निर्मित एसटीपी प्लांट का भी निरीक्षण किया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान और स्वच्छ सर्वेक्षण जैसे कार्यक्रमों में शासन, प्रशासन के साथ समाज को भी आगे आना होगा। उन्होंने मसुरहा घाट में श्रमदान कार्य में  छात्रों , युवाओं एवं शहरवासियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए जा रहे सहयोग पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी की ऐसी ही उत्साहपूर्वक भागीदारी से कटनी शहर स्वच्छता में अग्रणी बनेगा।उन्होने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर आयोजित स्वच्छता अभियान को लेकर बच्चों में जागरूकता की प्रशंसा की तथा प्रदेश के सबसे स्वच्छ इंदौर शहर का उदाहरण देते हुए कटनी वासियों से स्वच्छता को जीवन शैली में अपनाने की बात कही।

          प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर शुरू हुए “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत जन सहयोग से जल संरक्षण के नए-नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कटनी के नदी ओर तालाबों की साफ सफाई करने के लिए अत्याधुनिक ट्रैश क्लीनर मशीन खरीदी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह हम सबका कर्तव्य है कि मसुरहा घाट में कटनी नदी की  धारा अविरल बनी रहे। नदी से क्षेत्र की पहचान होती है, इसे बचाकर आप अपने क्षेत्र की पहचान को समृद्ध करेंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षित भविष्य के लिए जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करना हमारा परम कर्तव्य है।

          महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, जिला प्रभारी श्री सुजीत जैन,  भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक, नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, वनमण्डलाधिकारी गर्वित गंगवार, सहायक कलेक्टर श्री श्लोक वाईकर, एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी सहित अन्य जन मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने का संकल्प है। अभियान के तहत निगम प्रशासन द्वारा कुओं की सफाई, नदी सफाई, सोक पिट निर्माण, नदी तालाबों की सफाई की जा रही है। जिसके तहत कटाए घाट में लगभग 480 मीटर नदी की सफाई पूर्ण की जा चुकी है। जो आगे भी अनवरत जारी रहेगी, वही अमृत योजना के तहत सीवरेज और जल प्रदाय के कार्यों को मजबूती प्रदान की जा रही है। महापौर श्रीमती सूरी ने अपने उद्बोधन के माध्यम से उपस्थित नागरिकों से अभियान को जन अभियान का स्वरूप प्रदान करने का आग्रह भी किया।

          वही निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए निगम प्रशासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत निगम प्रशासन द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए वर्षा पूर्व संपूर्ण कटनी की सफाई का कार्य पूर्ण करने तथा स्वच्छ सर्वेक्षण में कटनी नगर को शिखर पर पहुंचाने के भरसक प्रयास किए जाने की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू एवं सुदृढ रखने वाले 10 सफाई मित्रों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया जाकर केप, गम बूट एवं यूनिफॉर्म का वितरण किया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अवैध उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी  💠 खनिज, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पोकलेन एवं दो डंपर किए जप्त

अवैध उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी 💠 खनिज, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पोकलेन एवं दो डंपर किए जप्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d