हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने नर्मदा नदी में चलने वाली नावों में सुरक्षा इंतजाम आवश्यक रूप से रखे जाने के निर्देश दिये हैं। बुधवार को उन्होने जिले के हंडिया घाट के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि सभी नावों में पर्याप्त संख्या में सेफ्टी जेंकेट रखी जाएं। उन्होने निर्देश दिये कि यहां नाव संचालन ठेका व्यवस्था से किया जाए। ठेके की शर्तों में सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य रूप से शामिल रहे। पर्यटन स्थल जोगा के आसपास चलने वाली नावों में भी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि हंडिया के नर्मदा घाट को प्लास्टिक फ्री बनाया जाए। यहां प्लास्टिक का कचरा फैलाने वालों पर अर्थदण्ड लगाया जाए। उन्होने हंडिया के बाजार को भी सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिये।
हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट


