कलेक्टर महोदय मैहर, श्रीमती विदिशा मुखर्जी के निर्देशानुसार अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। श्री एस.पी. मिश्रा, एसडीएम रामनगर के नेतृत्व में राजस्व विभाग रामनगर एवं खनिज विभाग मैहर की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम कुबरी में प्राप्त शिकायतों के आधार पर स्थल जांच की गई।
जांच के दौरान ग्राम कुबरी सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 4 वाहन क्रमशः MP53HA1712, MP19HA5662, MP18ZD9333, MP19ZS1264 पाए गए, जिन्हें मौके से ही जब्त कर थाना रामनगर में खड़ा कराया गया।
जप्त किए गए सभी वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए प्रकरण तैयार किया जा रहा है, जिसे कलेक्टर महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
इस कार्रवाई में श्री रोशनलाल रावत, तहसीलदार रामनगर एवं आशुतोष मिश्रा, सहायक खनिज अधिकारी मैहर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
संदेश स्पष्ट:
प्रशासन द्वारा अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।


