रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनीमालवा। भीषण गर्मी एवं उमस के मौसम को देखते हुए माहेश्वरी समाज द्वारा रेलवे स्टेशन बानापुरा पहुंचकर रेल यात्रियों को छाछ एवं शीतल जल की सेवा प्रदान की गई। इस दौरान कटनी भुसावल पैसेंजर, दादर अमृतसर एक्सप्रेस एवं अमृतसर दादर एक्सप्रेस के यात्रियों को छाछ और शीतल जल प्रदान किया गया। इस अवसर पर रेल यात्रियों ने सेवा कार्य की प्रशंसा की। इस सेवा कार्य में मां नर्मदा जल सेवा समिति का विशेष सहयोग रहा। इस समिति द्वारा बानापुरा स्टेशन पर 16 वर्ष से नि:शुल्क जल सेवा दी जा रही है। सामाजिक बंधुओ में पीडी सारडा,विनीत राठी,ओम प्रकाश सारडा,सचिन माहेश्वरी,प्रदीप टावरी,दीपक राठी,विकास माहेश्वरी,नीतेश सारडा, पूर्वम खडलोया,ऋषभ खडलोया, विपुल सारडा,नीरू राठी, सुनीता सारडा,शीला सारडा, स्वाती माहेश्वरी,श्वेता खडलोया सहित मां नर्मदा जल सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


