भोपाल। मध्य प्रदेश में “वन रक्षक भर्ती” के नाम पर चल रही धोखाधड़ी को लेकर प्रशासन ने सख्त चेतावनी जारी की है। सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप्स और कुछ फर्जी वेबसाइट्स के माध्यम से भ्रामक जानकारी फैलाकर अभ्यर्थियों से आवेदन और चयन के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह से ठगी है और ऐसे किसी भी झांसे में न आएं।
जारी सूचना के अनुसार, कुछ ठग Google Pay या QR कोड के जरिए 8677932770 और 7705075243 जैसे नंबरों पर भुगतान करवाने की कोशिश कर रहे हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि इन नंबरों पर किसी भी प्रकार का भुगतान न करें।
प्रशासन ने बताया कि “वन रक्षक” भर्ती प्रक्रिया केवल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के माध्यम से ही संचालित होती है। भर्ती से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी केवल सरकारी वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/� पर उपलब्ध होती है।
प्रशासन की अपील:
किसी भी अनाधिकृत वेबसाइट या एजेंट के माध्यम से आवेदन न करें
भर्ती के नाम पर किसी को पैसे न दें
केवल सरकारी और प्रमाणित स्रोतों पर ही भरोसा करें
यदि किसी को इस प्रकार की धोखाधड़ी की जानकारी मिलती है या वे इसका शिकार होते हैं, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या वन विभाग के कॉल सेंटर नंबर 0755-2524000 पर संपर्क करें।
सरकार ने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें, ताकि ऐसे ठगों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।


