• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

उपार्जन केंद्रों पर अमानक स्तर का गेहूं खरीदी किए जाने का मामला गरमाया,एफसीआई ने वापस लौटाया,सीईओ हिमांशु जैन ने उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण,गुणवत्ता युक्त गेहूं खरीदी के दिए निर्देश….. वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
May 2, 2026
in नर्मदापुरम
0
उपार्जन केंद्रों पर अमानक स्तर का गेहूं खरीदी किए जाने का मामला गरमाया,एफसीआई ने वापस लौटाया,सीईओ हिमांशु जैन ने उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण,गुणवत्ता युक्त गेहूं खरीदी के दिए निर्देश….. वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में गेहूँ उपार्जन कार्य को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए छाया, शीतल पेयजल एवं प्राथमिक चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही उपार्जन प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला एवं खंड स्तरीय उपार्जन समितियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ उपार्जन

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260503-WA0000.mp4

केंद्रों पर नॉन एफएक्यू गुणवत्ताहीन गेहूं खरीदी किए जाने का मामला भी गरमा रहा है। पिछले दिनों भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने 1699 मेट्रिक टन गेहूं रिजेक्ट कर दिया है। जिसमें नर्मदापुरम जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में गेहूं खरीदी कर रही सेवा सहकारी समिति रायपुर और नर्मदांचल सहकारी समिति का रिजेक्ट किया गेहूं भी शामिल है। जिसमें एफसीआई द्वारा रिजेक्ट 7 ट्रक गेहूं नर्मदांचल सहकारी समिति और 3 ट्रक गेहूं रायपुर समिति का शामिल है, जो कि मंडी परिसर के टिन शेडो में स्टैग बनाकर रखा गया है। वहीं शनिवार को जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन ने उपायुक्त सहकारिता, जिला प्रबंधक म.प्र. वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन एवं जिला प्रबंधक म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ विभिन्न उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नीलम वेयरहाउस सनखेड़ा, ज्योति वेयरहाउस घाटली, रघुवीर वेयरहाउस, नारी शक्ति स्व-सहायता समूह मेहरागांव एवं सेमरीखुर्द केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उपार्जन कार्य को पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शासन के निर्देशानुसार मानक गुणवत्ता का गेहूँ उपार्जन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। नारी शक्ति स्व-सहायता समूह में पदस्थ सर्वेयर द्वारा अमानक गुणवत्ता का गेहूँ खरीदे जाने पर संबंधित सर्वेयर को हटाने के निर्देश दिए गए। वहीं भारतीय खाद्य निगम के इटारसी स्थित डिपो में गेहूँ अनलोडिंग के दौरान ट्रकों में अमानक गेहूँ (अधिक मिट्टी की मात्रा) पाए जाने पर सेमरीखुर्द समिति स्तर के प्रभारी एवं सरस्वती स्व-सहायता समूह, शिवांश वेयरहाउस माखननगर के खरीदी प्रभारी के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सेमरीखुर्द उपार्जन केन्द्र पर गुणवत्ता परीक्षण के दौरान गेहूँ में निर्धारित सीमा से अधिक मिट्टी की मात्रा पाए जाने पर उपायुक्त सहकारिता को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*इंदिरा गांधी वार्ड में लगभग 40 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न*  *महापौर , क्षेत्रीय पार्षद की मौजूदगी में कन्याओं एवं वरिष्ठ नागरिक के करकमलों से हुआ विधिवत पूजन*

*इंदिरा गांधी वार्ड में लगभग 40 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न* *महापौर , क्षेत्रीय पार्षद की मौजूदगी में कन्याओं एवं वरिष्ठ नागरिक के करकमलों से हुआ विधिवत पूजन*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d