कालापीपल(बब्लू जायसवाल)आधी रात को जारी हुए सूची में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई,नियुक्तियों में पंकज जोशी को खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है,नियुक्ति डॉ.मोहन यादव सरकार द्वारा निगम मंडल और प्राधिकरणों में की गई,उसी के तहत शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा के ग्राम रोला खेड़ी निवासी संघ के पूर्व प्रचारक,भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा,अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रभारी व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व नर्मदा पुरम संभाग के पूर्व प्रभारी और समर्पित कार्यकर्ता पंकज जोशी को खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पद नियुक्त किया गया,इस नियुक्ति के साथ ही बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में राकेश जादौन को भी नियुक्त किया,इस समाचार के आने के बाद से ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट पर शुभकामनाएं प्रेषित की।
‘मुख्य समाचार के बिंदु’
नवनियुक्त अध्यक्ष:-पंकज जोशी,नवनियुक्त उपाध्यक्ष:राकेश जादौन,परिदृश्य:यह नियुक्ति मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने और स्थानीय रोजगार सृजन के प्रयासों को मजबूत करने के लिए की गई है,अन्य नियुक्तियां साथ ही राज्य में कई अन्य बोर्ड और विकास प्राधिकरणों में भी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं,खादी विकास पर जोर: मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व


