कटनी अपर नर्मदा बरगी दायीं तट नहर की स्लीमनाबाद टनल खनन का मात्र 182 मीटर कार्य ही शेष बचा है। टीबीएम मशीन से प्रतिदिन औसतन टनल की 3 मीटर खुदाई हो रही है। टीवीएम मशीन में अगर किसी प्रकार का ब्रेकडाउन नहीं आया तो आगामी दो माह के भीतर टनल खनन का कार्य पूरा हो जायेगा। यह जानकारी शुक्रवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और प्रगति की समीक्षा के दौरान दी गई।
इस दौरान जिला पंचायत की सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, सहायक कलेक्टर श्लोक वाइकर भी मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री तिवारी ने बैठक में निर्माण विभागों को निर्देशित किया कि वे निर्माण एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें।
समीक्षा के दौरान कार्यपालन यंत्री नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण सहज श्रीवास्तव ने बताया कि दायीं तट नहर का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद कटनी जिले की 21 हजार 823 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी। वहीं जबलपुर से सतना जिले तक टनल की लंबाई करीब 11 हजार 953 मीटर रूपांकित है। जिसमें से मात्र 182 मीटर टनल की ही खुदाई किया जाना शेष है।
कलेक्टर श्री तिवारी ने बैठक में निर्माण विभागों को निर्देशित किया कि वे निर्माण एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें।
समीक्षा के दौरान कार्यपालन यंत्री नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण सहज श्रीवास्तव ने बताया कि दायीं तट नहर का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद कटनी जिले की 21 हजार 823 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी। वहीं जबलपुर से सतना जिले तक टनल की लंबाई करीब 11 हजार 953 मीटर रूपांकित है। जिसमें से मात्र 182 मीटर टनल की ही खुदाई किया जाना शेष है।
बैठक में ढ़ीमरखेड़ा माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने 4 किलोमीटर लंबी पाईप लेइंग का कार्य 15 मई तक पूरा कराने के निर्देश दिए। योजना के पूरा होने के बाद ढ़ीमरखेडा तहसील के 99 गांवों के 15 हजार 58 हेक्टेयर क्षेत्र कृषि भूमि की सिंचाई होगी। करीब 216 करोड़ रूपये की लागत वाली इस परियोजना से 5.36 क्यूमेक्स पानी नहरों में छोड़ा जाएगा।
कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री अनिल तिवारी को निर्देशित किया कि वे सैलारपुर पंप हाउस में बिजली कनेक्शन कराया जाना सुनिश्चित करें।
बहोरीबंद सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई परियोजना के कार्यों की समीक्षा के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने गहन नाराजगी व्यक्त किया और कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी। इस उद्वहन सिंचाई योजना के पूरा हो जाने पर कटनी, रीठी, बहोरीबंद और स्लीमनाबाद तहसील की 46 हजार 716 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र की सिंचाई हो सकेगी। यह परियोजना वर्ष 2029 तक पूर्ण होना प्रस्तावित है।
कलेक्टर श्री तिवारी ने बरगी दायीं तट नहर से निकलने वाली विजयराघवगढ़ शाखा नहर की प्रगति की भी समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि इसका 90 फीसदी कार्य पूर्ण हो गया है। शेष कार्य प्रगति पर है। इस शाखा नहर के कार्य के पूरा हो जाने के बाद इस अंचल की 15 हजार 788 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र की सिंचाई हो सकेगी।
बरगी दायीं तट नहर से मिलेगा कटनी शहर को पानी
अपर नर्मदा बरगी दायीं तट के मुख्य नहर से कटनी शहर के लिये प्रस्तावित पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने नगर निगम अधिकारियों को ग्राम घिनौची के पास से नहर के द्वारा कटनी नदी में छोड़े जाने वाले पानी के कटनी नदी तक पहुंचने के मार्ग में पड़ने वाले घिनौची नाला के पक्के निर्माण कार्य के लिये ड्राइंग डिजाइन और कार्ययोजना अभी से तैयार करने के निर्देश दिये। ताकि टनल की खुदाई पूरा होने के बाद नहर से पानी छोड़े जाने पर घिनौची नाला के कच्चा होने की वजह से पानी के रिसाव पर पानी के व्यर्थ जाने की स्थिति से बचने नाला में पक्का निर्माण या पाईप बिछवाने आदि की व्यवस्था के संबंध में इंजीनियरों से अभी से ही कार्ययोजना तैयार कर अमल करने के निर्देश दिए। ताकि कटनीवासियों को नहर शुरू होते ही तत्काल नर्मदा जल के रूप में पेयजल की सौगात मिल सके।
कलेक्टर श्री तिवारी ने लोक निर्माण विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान गुणवत्तापूर्ण सड़कों के निर्माण पर खास ध्यान देने कार्यपालन यंत्री शारदा सिंह को निर्देशित किया। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि क्रश रैंडम मैकडम वाली निर्माणाधीन सड़कों को बरसात के पहले पूर्ण कराना सुनिश्चित करें और अन्य सभी कार्यों को भी बरसात के पहले सब बेस स्तर तक पूर्ण करायें। उन्होंने सेतु निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान वांछित प्रगति नहीं होने और एसडीओ प्रमोद गोटिया की बैठक से अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुये कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये और मौजूद अधिकारी को सेतु निर्माण के प्रगतिरत सभी 4 पुल निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री तिवारी ने मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम द्वारा फॉरेस्टर खेल मैदान में कराये जा रहे कार्यों की भी समीक्षा कर तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले में संचालित मध्यप्रदेश जल निगम की करनपुरा, इंदवार और पवई-2 ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मध्यप्रदेश भवन विकास निगम द्वारा निर्माणाधीन कार्यों में भी वांछित तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने एनएचएएम और बिजली विभाग, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, जल संसाधन विभाग के निर्माण कार्यो की समीक्षा की और जल संसाधन विभाग को जलाशयों और नहर सुधार एवं मरम्मत तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के क्रियाकलापों में वांछित प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को बड़वारा में सड़क निर्माण में ड्रेनेज की विसंगति को दूर करने की हिदायत दी।
कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यों और परियोजना क्रियान्वयन ईकाई द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की।


