कटनी (27 अप्रैल) – स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद में जैविक खेती की लिखित एवं मौखिक परीक्षा संपन्न हुई।
विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने और स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित करने हेतु व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को जैविक खेती का प्रशिक्षण जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा दिया गया। यह प्रशिक्षण प्रचार्या डॉक्टर सरिता पांडे के मार्गदर्शन में तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को दिया गया।
प्रशिक्षण के उपरांत बाह्य परीक्षक अश्विनी कुमार गर्ग एवं आंतरिक परीक्षक रामसुख दुबे द्वारा लिखित एवं मौखिक परीक्षा ली गई। प्रायोगिक परीक्षा, परीक्षा प्रभारी डॉक्टर बालेंद्र सिंह ने संपन्न करवाया। प्रायोगिक परीक्षा का निरीक्षण प्राचार्या डॉ सरिता पांडे द्वारा किया गया।


