खरगोन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में अपराधों पर सख्ती के निर्देशों के बीच खरगोन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए कुख्यात कड़िया सांसी गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी गई ₹23.30 लाख की पूरी नगदी बरामद कर ली।
बताया जा रहा है कि गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था और सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस की सतर्कता और लगातार निगरानी के चलते इस बड़े गिरोह का भंडाफोड़ संभव हो सका।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है।


