• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*छिंदवाड़ा में पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन व पुलिस की पहल*

by Manish Gautam Chiefeditor
April 24, 2026
in छिन्दवाडा
0
*छिंदवाड़ा में पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन व पुलिस की पहल*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

“प्रधानमंत्री – सड़क दुर्घटना पीड़ित अस्पताल में भर्ती एवं सुनिश्चित उपचार योजना” के क्रियान्वयन के संबंध में नामित अस्पतालों के लिए संवेदीकरण कार्यशाला सह प्रशिक्षण आयोजित*

*छिन्‍दवाड़ा/24 अप्रैल 2026/* सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को त्वरित और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम राहत (प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एंड एश्योर्ड ट्रीटमेंट) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर छिंदवाड़ा जिले में कार्यवाहियां तेज कर दी गई हैं। इसी के तहत जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा पहल करते हुए गत दिवस जिले में आयुष्मान भारत – पीएमजेएवाय योजना के अंतर्गत संबद्ध अस्पतालों के लिए कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संवेदीकरण कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। ये अस्पताल पीएम राहत योजना के अंतर्गत नामित अस्पताल के रूप में कार्य करेंगे।

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन और पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडेय की उपस्थिति में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में डी.एस.पी ट्रैफिक श्री आर.पी.चौबे द्वारा पीएम राहत योजना के शुभारंभ की जानकारी दी गई और पुलिस के ई – डार पोर्टल के बारे में बताया गया। एन.आई.सी छिंदवाड़ा से श्री राजहंस गोंडाने द्वारा पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में तकनीकी पहलुओं और उपयोग में आने वाले तकनीकी शब्दों के बारे में संबद्ध अस्पतालों को विस्तार से जानकारी दी गई। पीएम राहत योजना के अंतर्गत नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी (एन.एच.ए) द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया गया है, जिसमें ट्रांजेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम ( टी.एम.एस), हॉस्पिटल इंगेजमेंट सिस्टम (एच. ई.एम), एंटी फ्रॉड ट्रिगर्स आदि सम्मिलित हैं। प्रशिक्षण में घायल के संबद्ध अस्पताल में भर्ती होने, टीएमएस आईडी जेनरेशन, टीएमएस आईडी की पुलिस की ई- डार आईडी से मैपिंग, स्टेट हेल्थ ऑथोरिटी को फॉर्म सबमिशन से लेकर सत्यापन और भुगतान तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन और ऑनलाइन पोर्टल पर दी गई। इस दौरान अस्पतालों की अन्य विभिन्न जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।

*योजना का उद्देश्य और प्रावधान* – यह योजना, जिसे पहले कैशलेस ट्रीटमेंट ऑफ रोड एक्सीडेंट विक्टिम (CTRAV) के नाम से जाना जाता था, अब नए स्वरूप में लागू की गई है। प्रधानमंत्रीजी की स्वीकृति उपरांत 13 फरवरी 2026 से यह योजना प्रारंभ हो गई है।

योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर के दौरान प्राथमिकता से इलाज मिलेगा। प्रत्येक पात्र मरीज को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों के अंदर अधिकतम ₹1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। मरीज को योजना के तहत किसी भी नामित अस्पताल में तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू किया जा सकेगा। पीएम राहत योजना के जिले में प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन के लिए आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक सह संवेदीकरण कार्यशाला में कलेक्टर श्री नारायन और पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय के साथ सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर श्री धीरेंद्र सिंह, एडिशनल एसपी श्री आशीष खरे, डीएसपी ट्रैफिक श्री चौबे, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला, सीएमएचओ डॉ. नरेश गोन्नाडे, सिविल सर्जन डॉ. सुशील दुबे, विभिन्न पुलिस थानों के टीआई, एन.आई.सी के टेक्निकल एक्सपर्ट और योजना से संबद्ध निजी अस्पतालों के संचालक उपस्थित थे। इस दौरान आरटीओ श्री शुक्ला द्वारा “राहवीर योजना” के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में भी अस्पतालों का ओरियंटेशन किया गया।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पुलिस की कथित लापरवाही के बीच युवक ने की आत्महत्या, जांच की मांग तेज VIDEO

पुलिस की कथित लापरवाही के बीच युवक ने की आत्महत्या, जांच की मांग तेज VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d