**कटनी (**23 अप्रैल) – नगर निगम कटनी में कार्यरत कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों/पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निगम कार्यालय स्थित एम.आई.सी. सभाकक्ष में कर्मचारी समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में वे स्वयं उपस्थित रहकर कर्मचारियों एवं पेंशनरों से प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई करेंगी तथा संबंधित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश प्रदान करेंगी।
उपयुक्त श्री शैलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का सरल एवं सुविधाजनक समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे अनावश्यक विलंब एवं जटिल शासकीय प्रक्रियाओं को कम किया जा सके। शिविर में सेवा संबंधी प्रकरण, वेतन, पेंशन, जीपीएफ, अवकाश सहित अन्य संबंधित मामलों में प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर यथासंभव त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मचारियों एवं पेंशनरों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं।
यू ट्यूब टाइटल


