सरकार जहा नशा मुक्ति अभियान पर जोर दे रही है तो वही गांव-गांव में अवैध शराब की बिक्री हो रही है l जिसकी रोकथाम के लिए सिर्फ ओपचारिकताए निभाई जा रही हैं l जिसका नतीजा सड़क में हो रही दुर्घटनाएं l
ऐसा ही एक मामला कटनी जिले की रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिमराकला का प्रकाश मैं आया l जहा आज सुबह लगभग 10 बजे ग्राम कुदरी से वृंदावन प्रजापति मोटर साइकिल से अपनी सीमा, पुत्री,साइना और पुत्र लक्ष्मीनारायण प्रजापति को लेकर देवी पूजन हेतु जा रहे थे की तभी रीठी की ओर से आ रही मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 21ZD2801 ने सामने से जोरदार टक्कर मारी l जिससे वाहन चालक सहित पत्नी और बच्चों को गंभीर चोट आई जिन्हे रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु लाया गया जहां से उन्होंने इसकी लिखित शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई l
बताया जाता है कि मोटरसाइकिल चालक अपने वाहन में काफी मात्रा में अवैध शराब लेकर ग्राम कुदरी की ओर कहीं जा रहा था l जो ग्राम सिमराकला कमला मिमोरियल स्कूल के पास ,सामने से आ रही मोटरसाइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए l फिर हाल शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है l
हरिशंकर बेन


