दिनांक – 20/04/2026
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ’’ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पच्चीसिया के
मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में दिनांक 19/04/2026 को कुठला पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर रैपुरा ले जाकर गलत काम (बलात्कार) कर गर्भवती करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
दिनांक 03/09/2026 को प्रार्थी द्वारा थाना कुठला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी पुत्री उम्र 17 वर्ष 09 माह की दिनांक 01/09/2025 को दोपहर करीब 03:00 बजे पड़ोस में टीवी देखने जाने का कहकर गई थी, जो वापस नहीं लौटी । जिसकी तलाश आस पास न नात रिश्तेदारी में किया किन्तु उसका कोई पता नहीं चला, कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। रिपोर्ट पर अपहरण का अपराध पंजीबद्ध कर अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश कुठला पुलिस द्वारा परम्परागत एवं तकनीकी सहायता लेकर विवेचना की गई उसी दौरान अपहृता के रैपुरा जिला पन्ना में होने की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस टीम को तत्काल मामले को गम्भीरता से लेते हुए रवाना किया गया जहाँ से नाबलिग बालिका को दस्तयाब कर मेडिकल परीक्ष कराया गया मेडिकल परीक्षण में पीड़िता के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। तथा आरोपी उदयशंकर आदिवासी पिता छोटेलाल उर्फ बंटी आदिवासी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम हरदुआ रावजू थाना रैपुरा जिला पन्ना को दिनांक 19/04/2026 को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश करने पर जेल भेज दिया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी – उदयशंकर आदिवासी पिता छोटेलाल उर्फ बंटी आदिवासी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम हरदुआ रावजू थाना रैपुरा जिला पन्ना
विशेष भूमिकाः- थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र व उनकी टीम उप निरीक्षक विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक मनसुखसाहू, प्रधान आरक्षक रामाश्रय सिंह, महिला प्रधान आरक्षक सविता तिवारी व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।


