• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही,* *उत्तर प्रदेश बांदा की महिला तस्कर 50 हजार रू मूल्य के गांजे के साथ गिरफ्तार*

by Manish Gautam Chiefeditor
April 20, 2026
in कटनी
0
अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही,* *उत्तर प्रदेश बांदा की महिला तस्कर 50 हजार रू मूल्य के गांजे के साथ गिरफ्तार*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा विगत माह में ली गई अपराध समीक्षा बैठक में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई है, जिसके तहत विगत तीन वर्षों में मादक पदार्थ क्रय विक्रय में लिप्त अपराधियों का पूरा ब्यौरा तैयार कर उनका विश्लेषण करते हुए नशे के कारोबार को जड़ से खत्म किए जाने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध नशे का कारोबार करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध नशे के विरूद्ध आमजन को जागरूक करने के साथ-साथ अवैध मादक पदार्थ के कारोबार करने वालों पर सतत निगाह रखी जा रही है। थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिरों से लगातार यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि गांजा तस्करों के द्वारा महिलाओं के माध्यम से गांजा/स्मैक की तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है। जिस कारण संदिग्ध महिलाओं पर विशेष निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान आज दिनांक 19.04.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक 40-45 वर्ष की महिला जो कि अपने साथ में नीले रंग का बैग लिए है और गिरजाघाट के पास गांजा विक्रय करने के लिए किसी ग्राहक का इंतजार कर रही है। मुखबिर सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली से उनि. कुलदीप सिंह को हमराह स्टाफ के रवाना किया गया। जो गिरजाघाट के पास पहुंचकर देखे कि मुखबिर के बताए हुलिए की एक महिला जो अपने पास नीले रंग का बैग लिए हुए है, पुलिस की गाड़ी को देखकर काफी हड़बड़ा गई और तेजी से चलकर भागने की प्रयास करने लगी, जिसे हमराही स्टाफ की मदद से रोका गया। संदिग्ध महिला से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम किरन देवी पति चुनवाद बर्मन उम्र 46 वर्ष नि. ग्राम पछौहा थाना कमासी जिला बांदा (उ.प्र.) की रहने वाली होना बताई। मौके पर उपस्थित स्वतंत्र साक्षियों के समक्ष महिला के साथ में लिए हुए बैग की चैन खुलवाकर देखा तो बैग के अंदर बड़ी पॉलीथीन में हरे रंग का डंठलनुमा पदार्थ मिला जिसके बारे में पूछने पर महिला द्वारा गांजा होना बताया। मौके पर ही अवैध मादक पदार्थ की तौल किए जाने पर कुल मात्रा 3.756 कि.ग्रा होना पाई गई, जिसका बाजार मूल्य 50000 रू है। आरोपिया का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाए जाने पर मौके पर विधिसंगत कार्यवाही की जाकर थाना लाया गया एवं थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 393/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपिया से अवैध मादक पदार्थ गांजा के संबंध में पूछताछ जारी है।
*गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता -* किरन देवी बर्मन पति चुनवाद बर्मन उम्र 46 वर्ष नि. ग्राम पछौहा थाना कमासी जिला बांदा (उ.प्र.)
*अवैध मादक पदार्थ का नाम, मात्रा व कीमत-* 3.756 कि.ग्रा गांजा कीमती 50000 रू
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के द्वारा बताया गया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही है, ताकि नशा समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।
*पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका-* श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक श्री डा. संतोष डेहरिया, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, उनि. कुलदीप सिंह, आर. सौरभ तिवारी, अमित ठाकुर, बृजकिशोर विश्वकर्मा, नवल किशोर की अहम भूमिका रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*शातिर वाहन चोर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में, घंटाघर से ऑटो चोरी कर एन.के.जे मरघटाई के पास छिपाया, कोतवाली पुलिस ने किया बरामद*

*शातिर वाहन चोर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में, घंटाघर से ऑटो चोरी कर एन.के.जे मरघटाई के पास छिपाया, कोतवाली पुलिस ने किया बरामद*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d