• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर के प्रयासों और सतत निगरानी से अभियान बना जन आंदोलन*

by Manish Gautam Chiefeditor
April 19, 2026
in कटनी
0
*जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर के प्रयासों और सतत निगरानी से अभियान बना जन आंदोलन*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*जल संचय और भू-जल संवर्धन हेतु जनभागीदारी, मनरेगा एवं अन्य योजनाओं से लगभग 49 करोड़ की लागत से 1600 से अधिक कार्य हुए पूर्ण*

*जन जागरूकता हेतु जिले की ग्राम पंचायतों में जल संरचनाओं, मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई, कलश यात्रा, प्रभात फेरी, वृक्ष पूजन, मानस पाठ,रूफ़ वाटर हार्वेस्टिंग, सार्वजनिक प्याऊ सहित हुई विभिन्न प्रकार की 2329 गतिविधियां*

*जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर के प्रयासों और सतत निगरानी से अभियान बना जन आंदोलन*

कटनी (19 अप्रैल)- ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा *”जल गंगा संवर्धन अभियान 2026″* के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन के 1600 कार्यों को पूर्ण कर जिला पंचायत कटनी ने इतिहास रचते हुए कीर्तिमान बनाया है। इन कार्यों पर मनरेगा,15वां वित्त एवं अन्य योजनाओं से लगभग 49 करोड रुपए की राशि व्यय गई है। उल्लेखनीय है की राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक 19 मार्च से 30 जून 2026 तक जल संरक्षण एवं संवर्धन अभियान जारी रहेगा। अल्प समय में जिला पंचायत की सीईओ एवं जल संरक्षण एवं संवर्धन अभियान की नोडल अधिकारी सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर द्वारा की गई सतत निगरानी,निर्देशों एवं प्रयासों से अभियान को तीव्र गति,सही दिशा और मूर्त रूप मिल सका है। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने बताया कि अभियान के दौरान 19 मार्च से अब तक जल संचय एवं भूजल संवर्धन हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में डग वेल रिचार्ज के 683, फॉर्म पौंड के 462, इरिगेशन स्ट्रक्चर के 144, वाटर स्ट्रक्चर के अंतर्गत रिपेयर एवं मेंटेनेंस के 33, वाटर कंजर्वेशन रिचार्ज के 118 एवं वाटर रिलेटेड 160 कार्य पूर्ण कराए गए हैं। जबकि 12 अमृत सरोवर के कार्य प्रगतिरत है जो बारिश के पूर्व पूर्ण कराए जाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर आगे बताती है कि 19 मार्च से प्रारंभ हुई जल गंगा संवर्धन अभियान के पूर्व से उक्त 4254 कार्य प्रगति पर थे जिनमें से 673 कार्य पूर्ण हुए थे लेकिन अभियान के दौरान विशेष प्रयासों से कुल 2273 कार्यों को पूर्ण कराया गया। 19 मार्च से केवल अभियान के दौरान 1600 कार्य पूर्ण कराए गए हैं जबकि 1981 कार्य प्रगति पर हैं। शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कराए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

*जन भागीदारी से होने वाली गतिविधियां*

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर बताती है कि जनप्रतिनिधियों,नागरिकों, समाजसेवियों,जन समुदाय और जन अभियान परिषद के सहयोग से जल संरक्षण एवं संवर्धन अभियान के दौरान जन जागरूकता, भूजल संवर्धन एवं बारिश के पानी की जीवन दायिनी एक एक बूंद को सुरक्षित रखने लगभग 2329 प्रकार की विविध प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई है। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने बताया कि ग्राम पंचायतों में मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई के 818, बावड़ीयों में, सार्वजनिक प्याऊ 45, आंगनबाड़ी भवनों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के 105, जल जीवन मिशन की सिंगल विलेज स्कीम के अंतर्गत भूजल संवर्धन के 160, 407 ग्राम पंचायत में तालाबों और अन्य जल संरचनाओं की साफ सफाई, दीवार लेखन 340, प्रभात फेरी 51, कलश यात्रा 62, वृक्ष पूजन, मानस पाठ एवं भजन संध्या की 102 -102 गतिविधियां जन जागरूकता एवं व्यापक प्रचार प्रसार हेतु की गई हैं। इसमें 15 वें वित्त की राशि भी उपयोग की गई है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, जन समुदाय ,समाजसेवियों और जन जन के सहयोग से जन आंदोलन का रूप ले चुका है। निश्चित रूप से किए गए कार्यों से जलस्तर में वृद्धि होने के साथ भविष्य में जल संकट से बचने में मदद मिलेगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सरेंडर कर दो वरना बच नहीं पाओगे!” 🔥 “29 अप्रैल से पहले आत्मसमर्पण करो” – Narendra Modi का सख्त संदेश

सरेंडर कर दो वरना बच नहीं पाओगे!” 🔥 “29 अप्रैल से पहले आत्मसमर्पण करो” – Narendra Modi का सख्त संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d