रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम साई कृष्णा एस. थोटा (IPS) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 16/04/26 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि बंजारा हिल्स कॉलोनी मे निवासरत अरुण केवट अपने किराये के घर मे भारी मात्रा अवैध शराब विक्रय करने के उद्देश्य रखे हुये है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को उक्त सूचना को तसदीक किए जाने हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा बंजारा हिल्स कॉलोनी मे अरुण केवट द्वारा निवास करने के लिए उपयोग मे लाये जा रहे मकान पर दविष देकर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान उक्त मकान से 06 पेटी अवैध देशी शराब मदिरा प्लेन कीमती करीबन 18,000/- रु बरामद की गयी। उक्त शराब को जप्त कर अरुण केवट पिता सालगराम केवट उम्र 25 वर्ष नि0 बंजारा हिल्स कॉलोनी नर्मदापुरम से पूछताछ उक्त शराब के संबंध मे पूछताछ की गयी, जिसने बताया कि उक्त शराब मेरे साले संदीप कहार नि0 पिलिखंती नर्मदापुरम के द्वारा दिनांक 15/04/26 की शाम को लाकर मुझे घर से बेचने के लिये बोला था। जिसे अरुण द्वारा उसके घर मे छिपा कर रख दिया था। उक्त कृत्य पर से अरुण केवट एवं संदीप कहार के विरुद्ध 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे संदीप कहार की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गयी है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
मुख्य भूमिका रही –
निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि. अनुज बघेल, प्र.आर. 583 रितेश यदुवंशी, प्र.आर. 367 राजकुमार तिवारी, प्र0आर0 471 पुष्पेंद्र भदौरिया, आर0 42 अजमेश चंद्रोल , आर0 958 आशीष राजपूत, आर0 771 हरीश, आर.705 नीलेश दौड़के एवं आर. 967 संतोष धाकड़ की रही।


