रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा आईपीएस द्वारा जब से नर्मदापुरम जिले की कमान संभाली गई है उसके बाद से ही मानो साइबर ठगों पर सामत आई है। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा द्वारा पत्रकार वार्ता कर एएसपी अभिषेक राजन और एसडीओपी जितेंद्र पाठक सहित सिटी कोतवाली टीआई कंचन ठाकुर की मौजूदगी में APK फाइल के माध्यम से ऑनलाइन ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को झारखंड से गिरफ्तार करने का खुलासा किया है। साइबर ठगों द्वारा एपीके फाइल द्वारा आरटीओ चालान के माध्यम से व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फाइल भेजी जाती थी और अनजाने भेजे गए व्हाट्सएप को क्लिक करने के बाद ही सिम मिस्त्री हो जाती है
और फिर ऑनलाइन ठगी। ऐसा ही एक मामले में सिटी कोतवाली द्वारा 12 मार्च को फरियादी निजाम उल हक पिता हाजी मोहम्मद मसूद (30) सदर बाजार, नर्मदापुरम द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 28 जनवरी को उनके व्हाट्सएप पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा आरटीओ चालान से संबंधित एक एपीके फाइल भेजी गई। जिसे क्लिक करने के उपरांत उनके बैंक खाते से 95000 निकाल लिए गए थे। इसके बाद नर्मदापुरम साइबर एक्सपर्ट टीम द्वारा साइबर फ्रॉड की खोज करते हुए सिटी कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर के निर्देश पर उपनिरीक्षक जितेंद्र चौहान द्वारा पुलिस टीम के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड के जिला देवघर पहुंचे और आरोपियों की तलाश शुरू की। करीब 8 दिनों की मेहनत के बाद आरोपी अरुण मेहरा (48), पवन मेहरा, लल्लन पिता अरुण मेहरा(19) को गिरफ्तार कर नर्मदापुरम लाया गया। जहां से पूछताछ के बाद न्यायालय पेश किया गया।


