• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

गर्भवती मातृशक्ति सुपोषण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित सेवा भारती ने 334 गर्भवती मातृ शक्तियों के देखभाल की ली जिम्मेदारी

by Manish Gautam Chiefeditor
April 18, 2026
in कटनी
0
गर्भवती मातृशक्ति सुपोषण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित  सेवा भारती ने 334 गर्भवती मातृ शक्तियों के देखभाल की ली जिम्मेदारी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – जिले को कुपोषण की समस्या से मुक्ति दिलाने हेतु विगत 3 वर्षों से सेवा भारती द्वारा कुपोषण उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में नगर निगम कम्युनिटी हॉल कटनी में कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता में गर्भवती मातृशक्ति सुपोषण अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के अंतर्गत न केवल गर्भवती माताओं को सर्वे के उपरांत पोषण किट का वितरण किया अपितु सेवा भारती की मातृ शक्ति सदस्यों के द्वारा उनके देखभाल तथा शिक्षा की जवाबदारी भी ली गई और आगामी 3 महीने तक उनके स्वास्थ्य की चिंता के साथ-साथ उनके सुपोषण की व्यवस्था भी सेवा भारती के सदस्य करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य बाल कल्याण आयोग की सदस्य श्रीमती मेघा पवार, सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री आत्माराम दुबे, समाजसेवी विपिन तिवारी, डॉ अमित साहू मंचासीन रहे।

कार्यक्रम के दौरान आत्माराम दुबे ने सेवा भारती का लक्ष्य उद्देश्य तथा कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी और मेघा पवार ने मातृशक्ति सुपोषण के संबंध में क्या आवश्यक वस्तुएं रहती है विस्तार से जानकारी दी।

कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने इस तरह के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि शासन के अतिरिक्त भी सेवा भारती जैसी संस्थाएं आज समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी है, जो निश्चित रूप से सराहनीय है। प्रत्येक कार्य में शासन के साथ यदि समाज जुड़ जाता है तो वह कार्य लक्ष्य को प्राप्त होता है। उन्होंने सेवा भारती जैसी ही अन्य संस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी।

मंच पर सेवा भारती के अध्यक्ष रवि नायक, महिला एवं बाल विकास अधिकारी प्रतिभा पांडे तथा सेवा भारती उपाध्यक्ष आरती सोनी भी मंचासीन रहीं। आभार प्रदर्शन पुनीत नगरिया, प्रीतेश बिलैया ने और मंच का संचालन अमित कनकने, वन श्री कुर्वेती ने किया। कार्यक्रम में संजय त्रिपाठी, अरुण सोनी तथा सेवा भारती के सम्माननीय सदस्यों तथा मातृशक्ति की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
एमपी ई-सेवा’ से डिजिटल गवर्नेंस को मिला सशक्त आधार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव  56 विभागों की 1700 सेवाएँ एक ही पोर्टल पर उपलब्ध

एमपी ई-सेवा’ से डिजिटल गवर्नेंस को मिला सशक्त आधार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 56 विभागों की 1700 सेवाएँ एक ही पोर्टल पर उपलब्ध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.