दिनांक- 16/04/2026 थाना एन.के.जे. जिला कटनी
थाना एन.के.जे. पुलिस द्वारा नबालिग बालिका को 24 घंटे के अंदर किया दस्तयाब
कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा ,अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) श्री रत्नेश मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे. प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत को अपहर्त बालिका को तलाश करने में मिली सफलता।
घटना विवरण- कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे ’’आपरेशन मुस्कान ’’ के तहत अधिक से अधिक अपह्रत बालक / बालिका के दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस महोदय (मुख्या.) श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एनकेजे कटनी के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर बालिका के घर के आसपास के कैमरा फुटेज आदि देखे गए ।प्रकरण मे थाना एन.के.जे. पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल पम्प मिशन चौक से अपहृत नाबालिग बालिका को पता तलाश कर दस्तयाब किया गया। थाना लाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया । नाबालिक बालिका से पूछताछ करने पर उसका 10वी कक्षा के रिजल्ट में फेल हो जाने के कारण घर से बाहर चली जाना बतायी । बालिका के मिलने पर परिजनो ने एनकेजे पुलिस के कार्य की सराहना की है।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी एनकेजे उप.निरी.रुपेन्द्र राजपूत ,प्र.आर.107 राजेश चौधरी , प्र.आर. 453 राजकुमार शर्मा, आरिफ हुसैन ,आर. 58 विनोद सिंह मार्को, म.प्र.आर. 486 पुष्पलता मिश्रा एनआरएस सोनू की सराहनीय भूमिका रही ।


