नेगाई की बेटी प्रतिमा राय ने 12 वीं कॉमर्स में जिले में दूसरा स्थान लाकर क्षेत्र को किया गौरवान्वित
सिलौंडी: ग्राम नेगाई की बेटी प्रतिमा राय पिता शरद राय ने 12 क्लास में कॉमर्स संकाय से कटनी जिले में दूसरा स्थान लाकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है । प्रतिमा राय महर्षि विद्या मंदिर बन्हेरी से अंग्रेजी माध्यम 12 वीं पढ़ रही थी ।
सोशल मीडिया से दूरी बनाकर दिन में 8 घंटे पढ़ाई करते हुए ये सफलता प्राप्त किया है।


