• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, September 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

दिव्यांचल मैरिज गार्डन में निगम की टीम द्वारा तालाबंदी

by Manish Gautam Chiefeditor
April 14, 2026
in कटनी
0
दिव्यांचल मैरिज गार्डन में निगम की टीम द्वारा तालाबंदी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (14 अप्रैल) – नगर पालिक निगम द्वारा शहर में अनधिकृत रूप से संचालित मैरिज गार्डनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को झिंझरी स्थित दिव्यांचल मैरिज गार्डन में निगम की टीम द्वारा तालाबंदी की कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई “मध्यप्रदेश नगर पालिका विवाह स्थल पंजीयन एवं उपभोग उपविधि 2020” के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर की गई। मौके पर अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपयंत्री संजय मिश्रा सहित अतिक्रमण दल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

पूर्व में जारी किए गए थे नोटिस

 

नोडल अधिकारी, कॉलोनी सेल श्री अंशुमान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित मैरिज गार्डन बिना आवश्यक पंजीयन एवं लाइसेंस के संचालित हो रहा था। पूर्व में संचालकों को नोटिस जारी कर नियमानुसार लाइसेंस प्राप्त करने के निर्देश दिए गए थे, किन्तु निर्धारित समयावधि में पालन नहीं किए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि विगत दिवस नदी पार क्षेत्र में स्थित तीन अन्य मैरिज गार्डनों में भी इसी प्रकार की तालाबंदी की कार्रवाई करते हुए उनके संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई थी।

 

पंजीयन एवं लाइसेंस अनिवार्य

 

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में संचालित सभी विवाह स्थलों के लिए निर्धारित उपविधियों के अंतर्गत पंजीयन एवं लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य संस्थानों के विरुद्ध भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

नागरिकों से अपील

 

निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल वैध रूप से पंजीकृत एवं अनुमति प्राप्त विवाह स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि सुरक्षा, स्वच्छता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🔥 अग्निशमन सेवा दिवस पर शहीद फायरकर्मियों को श्रद्धांजलि कटनी में जागरूकता रैली

🔥 अग्निशमन सेवा दिवस पर शहीद फायरकर्मियों को श्रद्धांजलि कटनी में जागरूकता रैली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.