कटनी। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कटनी में जिले के विभिन्न विकास खंडों कि स्व सहायता समूह एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को 38 दिवसीय कंप्यूटर एकाउंटिंग प्रशिक्षण आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए संस्थान के संचालक पवन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में श्री पवन कुमार गुप्ता द्वारा बैंकिंग क्षेत्र में कंप्यूटर की उपयोगिता बैंकों में विभिन्न खातों की जानकारी एवं बीमा रामसुख दुबे द्वारा रोजगार स्वरोजगार एवं उद्यमिता की विस्तृत जानकारी दी गई। जिससे प्रशिक्षण के उपरांत महिलाएं अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें। प्रशिक्षण के समय संस्था के कर्मचारी राजेश विश्वकर्मा सुनील रजक ओमप्रकाश तिवारी अनुपम पांडे एवं अरुण रजक उपस्थित रहे।


