• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

मंदिर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरोह चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे,*

by Manish Gautam Chiefeditor
April 12, 2026
in कटनी
0
मंदिर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरोह चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे,*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी, उमरिया सहित 05 मंदिरों में हुई चोरियों का खुलासा, पकड़े गए आरोपियों से लाखों का माल बरामद, माल ठिकाने लगाने वाले सराफा कारोबारी को भी भेजा जेल*
दिनांक 09.04.2026 को हीरागंज दक्षिण मुखी काली मंदिर के पुजारी मयंक दुबे के द्वारा थाना कोतवाली कटनी में सूचना दी गई कि सुबह करीब 06.00 बजे काली मंदिर में पूजा करने आया था तो साफ सफाई व पूजा करने के बाद मंदिर का दरवाजा खोलकर करीब 06.50 बजे कुछ दूर चाय पीने चला गया था जो करीब 07.00 बजे लौटकर देखा तो मंदिर में माता का चांदी का मुकुट, चांदी का झुमका एवं सोने की नथ नहीं थी। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है।
मंदिर में हुई चोरी जैसी संवेदनशील घटना को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं स्टाफ को मौके पर रवाना किया गया। सूचना पर *अप.क्र. 357/2026 धारा 303(2) बीएनएस* का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया। टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तोे घटनास्थल के पास ही दो संदिग्ध लड़के मोटर सायकल से भागते हुए दिखे। इसी आधार पर अन्य आने जाने वाले रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेज चैक करते हुए संभावित रास्तों पर संदेहियों की पता तलाश की गई एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए। इसी दौरान दिनांक 10.04.2026 को एक संदेही के तिलक कॉलेज के पास प्रेमनगर में होने की जानकारी लगी, जो टीम के द्वारा दविश देकर संदेही को पकड़ा गया। जिससे उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रकाश दुबे उर्फ अभिषेक दुबे पिता कृष्ण कुमार दुबे उम्र 20 वर्ष नि. ओम अनाथालय अयोध्यानगर चार लाईन भोपाल हाल उड़िया मोहल्ला थाना एनकेजे कटनी का होना बताया। संदेही से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने सौतेले भाई के साथ हीरागंज में दक्षिण मुखी काली माता मंदिर में चोरी की घटना घटित करना स्वीकार किया। आरोपी से पूछताछ करने पर जिला उमरिया के मानपुर रोहनिया के ज्वाला मुखी माता मंदिर एवं ग्राम ददरी के हनुमान मंदिर में तथा जिला कटनी के ग्राम पड़रिया थाना एनकेजे स्थित दुर्गा मंदिर में, थाना माधवनगर पिपरौध के दुर्गा माता मंदिर में अपने दोस्त व सौतेले भाई के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना बताया। आरोपी से चोरी किए हुए माल के बारे में पूछताछ पर बताया कि पुरानी चोरियों का माल जिला उमरिया निवासी राहुल सोनी के पास बेचा हूं और हीरागंज मंदिर से चोरी किए गए आभूषणों में से 01 सोने की नथ को राहुल सोनी को बेच दिया हूं और चांदी का सामान उमरिया में ही ज्वाला मुखी मंदिर के पास गाटर पुल के नीचे छिपाकर रखा हूं। बेचे हुए माल के पैसों को अपने सौतेले भाई और पिता को दिया हूं। घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल के बारे में पूछने पर बताया कि जब भी चोरी करने के लिए जाता था तो पिता से मोटर सायकल ले जाता था जिसके एवज में पिता को पैसे भी देना होते थे।
आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपी के कब्जे से मशरूका बरामद करते हुए आरोपी राहुल उर्फ लालू सोनी पिता पुरूषोत्तम दास सोनी उम्र 38 वर्ष नि. शांति मार्ग नं. 08 म.नं. 02 जिला उमरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जो आरोपी प्रकाश दुबे से चोरी का माल खरीदना स्वीकार किया जिसके कब्जे से हीरागंज मंदिर से चोरी की गई सोने की नथ बरामद की गई। साथ ही दिनांक 11.04.2026 को आरोपी कृष्ण कुमार दुबे पिता खुशाली दुबे नि. प्रेमनगर मल्टी के पास थाना एनकेजे एवं उसके सौतेले पुत्र विधिउल्लंघनकारी बालक को अभिरक्षा में लिया जाकर मशरूका बरामद किया गया है। चोरी के अन्य मामलों के संबंध में सूचना संबंधित थानों को दी गई है जिनके द्वारा पकड़े गए आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पकड़े गए आरोपी प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे के विरूद्ध पूर्व से मंदिरों में चोरी करने संबंधी 07 अपराधिक प्रकरण अलग-अलग थानों में पंजीबद्ध होना पाए गए है।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता -*
1. प्रकाश दुबे उर्फ अभिषेक दुबे पिता कृष्ण कुमार दुबे उम्र 20 वर्ष नि. ओम अनाथालय अयोध्यानगर चार लाईन भोपाल हाल उड़िया मोहल्ला थाना एनकेजे कटनी
2. राहुल उर्फ लालू सोनी पिता पुरूषोत्तम दास सोनी उम्र 38 वर्ष नि. शांति मार्ग नं. 08 जिला उमरिया
3. कृष्ण कुमार दुबे पिता खुशाली दुबे नि. प्रेमनगर मल्टी के पास थाना एनकेजे
4. विधिउल्लंघनकारी बालक उम्र 15 वर्ष
*मंदिर चोरियों का खुलासा-*
1. दिनांक 30.01.2026 को जिला उमरिया के मानपुर रोहनिया के ज्वाला मुखी माता मंदिर से 02 सोने की पत्तीदार आंख, 01 सोने की नथ, 01 सोने की गले की मनचली (गुरिया लगी हुई), चांदी के 02 मंगल सूत्र, 01 चांदी की करधन, आधा चांदी का झालदार करधन, 01 जोड़ी चांदी की पायल एवं दान पेटी से 4000 रू
2. दिनांक 27.03.2026 को ग्राम पड़रिया थाना एनकेजे स्थित दुर्गा माता मंदिर से 01 चांदी का मुकुट, मंदिर की पेटी से चांदी की पायल, चांदी की कटोरी, चांदी की आंखे, सोने की 02 छोटी लॉकेट
3. दिनांक 29.03.2026 को थाना माधवनगर के ग्राम पिपरौध स्थित दुर्गा माता मंदिर से चांदी के 02 छत्र, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की सुतिया
4. दिनांक 03.04.2026 को जिला उमरिया के ग्राम ददरी स्थित हनुमान मंदिर से चांदी का छत्र एवं चांदी का मुकुट
5. दिनांक 09.04.2026 को थाना कोतवाली कटनी के हीरागंज दक्षिण मुखी काली मंदिर से चांदी का मुकुट, चांदी का 01 झुमका व सोने की नथ
*पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिकाः-* श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक श्री डा. संतोष डेहरिया, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राखी पाण्डेय, चौकी प्रभारी खिरहनी फाटक उनि. किशोर कुमार द्विवेदी, सउनि. रामेश्वर प्रसाद पटेल, प्र.आर. वीरेन्द्र तिवारी, अनिल सेंगर, वीरेन्द्र सिंह, पुष्राज सिंह, आर. अजय प्रताप सिंह, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, प्रवीण सिंह, दीपक तिवारी, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, अजीत सिंह, चालक विकास राय सायबर सेल से आर. अजय शंकर साकेत एवं जिला उमरिया साइबर सेल से आरक्षक संदीप सिंह की अहम भूमिका रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
विकास की ओर बढ़ता कदम: राजीव गांधी वार्ड में विकास कार्यों का शुभारंभ, सी.सी. नाली निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न*  *जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ आयोजन, दुर्गा मंदिर में लिया आशीर्वाद*  *महापौर श्रीमती सूरी ने किया वार्ड का दौरा, नागरिकों से किया सीधा संवाद*

विकास की ओर बढ़ता कदम: राजीव गांधी वार्ड में विकास कार्यों का शुभारंभ, सी.सी. नाली निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न* *जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ आयोजन, दुर्गा मंदिर में लिया आशीर्वाद* *महापौर श्रीमती सूरी ने किया वार्ड का दौरा, नागरिकों से किया सीधा संवाद*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d