रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। विक्टोरियस कप लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज फाइनल मुकाबला जीसीए और एनसीए के बीच में हुआ। प्रतियोगिता के संरक्षक मुकेश अग्निहोत्री और सचिव एड. दीपक तिवारी ने बताया कि डीसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 129 रन बनाए जिसमें आदित्य ने 32 और करण ने 26 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया, जिसके जवाब में एनसीए की पूरी टीम 69 पर ऑल आउट हो गई और 60 रनों से मैच हार गई l
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में नर्मदापुरम के एडिशनल एसपी अभिषेक राजन , संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल फौजदार, वरिष्ठ समाजसेवी राकेश फौजदार, डॉ. अतुल सेठा, क्रिकेट एसोसिएशन के अनुराग मिश्रा, डॉ. विजय छाबड़िया, नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल,पत्रकार डॉ. सीमा कैथवास, पत्रकार पुरुषोत्तम मालवीय, विकास अग्रवाल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, आशीष गुप्ता, रईस कुरैशी की मौजूद रहे। जिन्होने ट्रॉफी और मैडल दिए । प्रतियोगिता में बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार कार्तिक को दिया गया जबकि बेस्ट बॉलर गालर रहे, प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षण शिवोहम चौकसे और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट मुरली रहे। इस प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ पारी का पुरस्कार आरना तिवारी को मिला, जबकि राइजिंग स्टार बॉलर पार्थ शर्मा, बेस्ट ऑल राउंडर राघव दुबे,मोस्ट प्रोमेसिंग प्लेयर्स मे शिवाय अग्निहोत्री, रूद्र चौरसिया,अर्णव गिरी गोस्वामी, कार्तिक माखीजा, अद्विक रंजन, समर्थ अग्निहोत्री, रूहान छाबड़िया, नवीश काले, श्री चौकसे क़ो दिया। शशांक दुबे, पृथ्वी और जिगर नवलानी क़ो भी विशेष पुरुस्कार प्राप्त हुआ। विक्टोरियस क्रिकेट टीम के कोच सौरभ चौरसिया, दशरथ गिरी गोस्वामी, महेंद्र चौकसे, नितिन यादव, एम्पायर गौरव चौरसिया आरव गोस्वामी की टूर्नामेंट को व्यवस्थित रूप से संचालित करने में अहम भूमिका रही। इस भूमिका के लिए सभी का संरक्षक एवं टूर्नामेंट ऑर्गेनाइजर ने शुभकामनाएं हार्दिक अभिनंदन माना।


