संविधान एकता ब्लॉक संघ रीठी के तत्वाधान में आज 8 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे से रीठी ग्राम पंचायत सामुदायिक भवन में आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाए जाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया l
जिसमे पिछली वर्ष की तरह इस वर्ष भी रीठी बस स्टैंड मैं बड़ी ही धूम धाम से अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी l जिसमे पन्ना जिले के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा बाबा साहेब के सुंदर लोकगीतो का आयोजन सुबह 11बजे से किया जाएगा l तथा बाबा साहेब की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी l बैठक की शुरुआत बाबा साहेब के छाया चित्र पर तिलक लगाकर की गई l तत्पश्यात बारी बारी से सभी लोगो ने अपने विचार रखते हुए, कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर प्रत्येक ग्राम पदाधिकारियों को आयोजन को सफल बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सोपी गई l वहीं संघ के अध्यक्ष हरिशंकर बेन,उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी टैगोर,सचिव रतिलाल चौधरी,कोषाध्यक्ष भानु जी टैगोर,महामंत्री बहोरी लाल चौधरी ने रीठी क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि सभी को समानता का अधिकार देने वाले सविधान रचयिता बाबा साहेब जी की जन्म जयंती आगामी दिनांक 14 अप्रैल 2026 को बड़े ही धूम धाम से मनाए और इस आयोजन को सफल बनाएl
बैठक मैं,सरपंच हनीफ खान, सचिव महेंद्र तिवारी,रोजगार सहायक सचिव अनुज राय,नदीम अहमद,मोंटी खान, उम्मेद सिंह ठाकुर, नरेश सिंह ठाकुर,समर सिंह,प्रीतम सिंह,तान सिंह,श्रीमती सुमन चौधरी, बेबी पटेल,रेखा बाई,
कन्हैया चौधरी, अनन्त लाल,
सोनू ,विक्रम,मुकेश,सुनील,
छोटू,आशीष,राजू चौधरी,
आदि कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही l
हरिशंकर बेन


