कटनी – शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थियों को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण प्राचार्या डॉक्टर सुषमा श्रीवास्तव की मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉ अरुण कुमार सिंह एवं डॉ सुमन पुरवार के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा दिया गया।
प्रशिक्षण के पश्चात बाह्य परीक्षक अश्विनी कुमार गर्ग एवं आंतरिक परीक्षक रामसुख दुबे द्वारा स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की लिखित एवं मौखिक परीक्षा की ली गई। परीक्षा संपन्न कराने में कॉलेज के स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया। विभाग के निरंतर प्रयासों से विगत कुछ वर्षों से छात्रों में जैविक खेती विषय को अध्ययन के लिए चुनाव करने से विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है।


